सारंगढ़-बिलाईगढ़ : लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बनी हुई है… जिला प्रशासन अलर्ट, बाढ़ नियंत्रण के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर…। चमन बहार

Sarangarh-Bilaigarh: Flood situation persists due to incessant rains… District administration alert, helpline numbers issued for flood control….

सारंगढ़-बिलाईगढ़।

छत्तीसगढ़ में बीते दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से कई जगहों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, बाढ़ के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने कर्मचारियों-अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित एरिया में पब्लिक को सुरक्षित निकालने व खाने-पीने,स्वास्थ्य, एनडीआरएफ की व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगाई गई है।

नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में 56गांव है जहा बाढ़ क्षेत्र है सभी अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे संपर्क में रहेंगे और लोगों को खाने का सामान, पीने का पानी, बिजली,ठहरने और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे। जिसके लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने लगातार बरसात से बाढ़ आपदा के मद्देनजर जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं आपदा राहत शाखा की स्थापना विगत माह से की है।

जिले में 24 घंटे बाढ़ नियंत्रण केन्द्र कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में है। बाढ़ कन्ट्रोल रूम का फोन नंबर 07768-299016 चालू है, जहां नगर सैनिकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन सैनिकों के मोबाइल नंबर-9753142926, 8827148855, 9340761945, 8878257818 है।

डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी (मो.नं. 8103365300) को बाढ़ आपदा राहत शाखा का प्रभारी व नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार जिले के तहसील मुख्यालय कार्यालयों में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है एवं अधिकारियों को नियंत्रण अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसके अनुसार एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ स्निग्धा तिवारी का मो.नं. 7987283205, एसडीएम सारंगढ़ कार्यालय मोनिका वर्मा का मो.नं. 9329341984 है। इन फोन और मोबाइल नंबर में बाढ़ एवं आपदा संबंधी सूचना दिया जा सकता है।

error: Content is protected !!