नगर पंचायत बिलाईगढ़ में अविश्वास प्रस्ताव पारित…. भाजपा ने लहराया अपना परचम कार्यक्रताओं में खुशी की लहर… फिर से खेली होली…..

बिलाईगढ़। नगर पंचायत बिलाईगढ़ में अविश्वास प्रस्ताव के लिए चुनाव हो गया है। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वारिका देवांगन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित को गया है। बता दें कि नगर पंचायत बिलाईगढ़ में कुल 15 पार्षद है। इसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 13 वोट पड़ा।
वहीं नगर अध्यक्ष और एक पार्षद मतदान में शामिल नहीं हुए। इधर अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर भाजपा पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। पदाधिकारियों ने रंग गुलाल लगाकर और पटाखे फोड़ कर एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।