कसडोल : दिवंगत शिक्षक के परिवार को दिया संवेदना राशि …‌दिवंगत शिक्षकों की मदद कर रहे है शिक्षक संघ कसडोल…। चमन बहार

कसडोल।

विदित हो की जब से कसडोल ब्लॉक में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ कसडोल का गठन हुआ है ,तब से इस संगठन का एक बहुत ही मानवता भरी योजना संचालित है जिसे संयुक्त संवेदना के नाम से जाना जाता है।इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई कसडोल के कोई भी सदस्य शिक्षक या शिक्षिका का आकस्मिक स्वर्गवास हो जाता है तो उसके दुखी परिवार को 1,51000 रुपए की सहयोग राशि दी जाती है।

आज के इस संयुक्त संवेदना श्रद्धांजलि अर्पण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नंदलाल देवांगन एवं ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद चौहान ,ब्लाक उपाध्यक्ष राजेंद्र पटेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष ललित साहू, ब्लॉक सचिव अश्विनी डडसेना , ब्लॉक कोषाध्यक्ष राजेश देवांगन, ब्लॉक सचिव परसराम साहू ,ब्लाक कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेश कुमार नंद, महिला प्रकोष्ठ से ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वरी साहू ,ब्लॉक उपाध्यक्ष मोती साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष रोहिणी देवांगन, ब्लॉक सचिव शीला बघेल, ब्लॉक कोषाध्यक्ष कमली ठाकुर, ब्लॉक सचिव उर्मिला सिंह ठाकुर के नेतृत्व में ब्लॉक के समस्त पदाधिकारियों द्वारा दिए गए दायित्व को निभाते हुए ।

स्वर्गीय शिक्षक के परिवार को संयुक्त शिक्षक संघ ने दिये 1.5 लिख रुपए….

संयुक्त शिक्षक संघ की ओर स्व. श्री बनमाली प्रधान के परिवार को संवेदना राशि एक लाख इन्कावन हजार रुपये प्रदाय करते हुए नंदलाल देवांगन जिलाध्यक्ष ,अजय वर्मा जिला सचिव,ईश्वरी चौहान ब्लाक अध्यक्ष, राजेन्द्र पटेल ब्लाक उपाध्यक्ष, अश्वनी डड़सेना ब्लाक सचिव, राजेश देवांगन ब्लाक कोषाध्यक्ष, राजेश देवांगन ब्लाक कोषाध्यक्ष, अश्विनी डड़सेना ब्लाक सचिव, महेश नायक संकुल संयोजक रिकोकला, डी. पी. साहू संकुल संयोजक बया, निरंजन सिदार संकुल संयोजक पकरीद, विजय मुटकीया संकुल प्राचार्य रिकोकला , कामेश कुमार नायक आदि शिक्षक के हाथों से संवेदना राशि प्रदान किया गया। साथ ही स्वर्गीय श्री बनमाली प्रधान की आत्मा की शांति हेतु समस्त साथियों द्वारा प्रार्थना की गई एवं उनकी धर्मपत्नी को किसी भी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता होने पर पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया गया।

*स्व. श्री बनमाली प्रधान के परिवार को संवेदना राशि 151000/- (एक लाख इन्कावन हजार) रुपये प्रदाय करते हुए -*

error: Content is protected !!