BANK : इस सितंबर में 11 दिन बैंक का कामकाज बंद… बंद रहेगी बैंक…. देखें लिस्ट…। चमन बहार

भारतीय रिजर्व बैंक के सितंबर 2022 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार महीने में पूरे 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन होगी। सितंबर का महीना शुरू हो चुका है। त्योहार के सीजन में अगर आप बैंक से जुड़े जरूरी कामकाज टाल रखे हैं तो थोड़ा एलर्ट हो जाइए।

छुट्टियों …….

6 सितंबर 2022 : कर्म पूजा के चलते रांची (झारखंड) में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

7 सितंबर 2022 : ओणम के चलते केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

8 सितंबर 2022 : थिरुवोणम के चलते केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

9 सितंबर 2022 : इस दिन इंद्र जात्रा फेस्टिवल के चलते गंगटोक जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

10 सितंबर 2022 : दूसरे शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

11 सितंबर 2022 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

18 सितंबर 2022 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

21 सितंबर 2022 : श्री नारायण गुरु समाधि के चलते केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

24 सितंबर 2022 : चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

25 सितंबर 2022 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

26 सितंबर 2022 : नवरात्रि स्थापना और लैनिन्गथो सनमही का मेरा चौरेन हौबा के अवसर पर जयपुर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

कैलेंडर के हिसाब से राज्यवार कुल 7 आधिकरिक छुट्टियां होने के बारे में बताया गया है। सितंबर महीने में देश के सभी राज्यों में लगभग 11 दिन बैंक बंद हो सकते हैं। सितंबर महाने में श्री नारायण गुरु जयंती, कर्मा पूजी, फर्स्ट ओणम, थिरुओणम, इंद्रजाता, श्री नारायण गुरु जयंती, श्री नारायण गुरु समाधि दिवस और नवरात्र के त्योहार पड़ रहे हैं। इन खास मौकों पर ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

error: Content is protected !!