BIG NEWS : गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही… बैंड पहनकर गृहमंत्री के करीब कई घंटों तक घूमता रहा संदिग्ध…। चमन बहार

मुम्बई।
मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 सितंबर को मुंबई में लाल बागचा राजा पंडाल में गणेश पूजा करने गए थे। साथ में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे भी थे। शाह की सुरक्षा में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। शाह के मुंबई दौरे पर एक संदिग्ध उनके इर्द-गिर्द कई घंटों तक घूमता रहा। जब अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने उसे 2-3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसे 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध का नाम हेमंत पवार है, जो महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान उसने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का PA बताया।
गृह मंत्री अमित शाह BMC चुनाव को लेकर दो दिवसीए मुंबई दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख गणेश पंडाल लालबागचा राजा में भगवान श्रीगणेश की पूजा की। महाराष्ट्र में शिंदे सरकार बनने के बाद अमित शाह पहली बार मुंबई पहुंचे थे।
इस दौरान वो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी गए थे।यहां अमित शाह ने मुंबई BMC चुनाव जीतने के लिए BJP नेताओं को 227 सीटों में से 135 सीटें जीतने का टारगेट दिया। दरअसल BMC का चुनाव सितंबर या अक्टूबर में होना है।
32 वर्षीय हेमंत ने गृह मंत्रालय का बैंड पहन रखा था। जिस कारन वह कई घंटों तक गृहमंत्री के चारो ओर घूमता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संदिग्ध व्यक्ति राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर भी ब्लेजर पहन कर घूमता हुआ नजर आया था।मुंबई दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने लाल बाग के राजा के भी दर्शन किए। उनके साथ सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।