CRIME – प्यार की कहानी दिल दहला देने वाली : सोशल मीडिया मे हुई दोस्त फिर प्यार मे बदला… दोनों घर से दिल्ली भागे… बेहरम आशिक ने गर्लफ्रेंड को 35 टुकड़ों मे काटा… फिर शहर के अलग-अलग इलाकों मे टुकड़े फेंका… जाने पूरा मामला…। चमन बहार

Friendship on social media then changed to love… Both ran away from home to Delhi… Behram lover cut his girlfriend into 35 pieces… Then the pieces were thrown in different areas of the city… Know the whole matter
नई दिल्ली।
देश की राजधानी दिल्ली के महरौली थाने की पुलिस ने करीब छह महीने पहले हुई हत्या के मामले को सुलझा दिया है। पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसका नाम आफताब है। जानकारी के मुताबिक, आफताब और श्रद्धा नाम की युवती की दोस्ती मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। परिवार का विरोध करने पर दोनों भागकर दिल्ली आ गए। श्रद्धा के परिवार वाले सोशल मीडिया के जरिए उसकी जानकारी लेते रहते थे। लेकिन जब सोशल मीडिया पर अपडेट आना बंद हो गया, तब लड़की के पिता दिल्ली में पहुंचे
पुलिस ने बताया कि 59 वर्षीय विकास मदान वाकर ने आठ नम्वबर को अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह परिवार सहित महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं। पीड़ित की 26 वर्षीय बेटी श्रद्धा वाकर मुम्बई के मलाड इलाके में स्थित बहुराष्ट्रीय कम्पनी के कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। यहीं पर श्रद्धा की मुलाकात आफताब अमीन से हुई। जल्द ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे।
श्रद्धा और आफताब दोनों कॉल सेंटर में काम करते थे। 2019 में यहीं दोनों की मुलाकात हुई। दोनों प्यार करने लगे, लेकिन दोनों के रिश्ते से परिवार वाले नाखुश थे। इसके चलते दोनों मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गए और महरौली के एक फ्लैट में लिव इन में रहने लगे। श्रद्धा अपने क्लासमेट लक्ष्मण से कॉन्टैक्ट में थी। लक्ष्मण ही श्रद्धा के पिता विकास मदान को जानकारी देता था। जब श्रद्धा ने कई दिन तक लक्ष्मण का फोन नहीं उठाया तो उसने श्रद्धा के पिता को जानकारी दी। इस पर पिता ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कोई अपडेट नहीं मिल रही है। विकास मदान बेटी का हालचाल जानने 8 नवंबर को दिल्ली पहुंचे। जब वे उसके घर पहुंचे तो ताला लगा था। उन्होंने महरौली पुलिस में शिकायत की और बेटी के अगवा होने का आरोप लगाया।
शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड अफताब की तलाश शुरू की। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस से आफताब को शनिवार को ढूंढ निकाला।
आरोपी से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो पुलिस को बताया कि 18 मई को दोनों के बीच शादी को लेकर लड़ाई हई। जिसके बाद उसने फ्लैट के अंदर ही पहले धारदार हथियार से श्रद्धा की हत्या की। फिर आरी से पहले उसके हाथ के तीन टुकड़े किए। इसके बाद पैर के भी तीन टुकड़े किए। ऐसा करके पूरी बॉडी के कुल 35 टुकड़े किए और फ्रिज म रख दिया। इसके बाद आरोपी रोज पिट्ठू बैग में शव के कुछ टुकड़ों को लेकर शहर और जंगल के अलग-अलग इलाकों में जाता और ठिकाने लगा देता। उसे लगा था कि कोई भी इस तरह उसे पकड़ नहीं पाएगा। आरोपी ने पुलिस को उन ठिकानों के बारे में भी बताया जहां उसने श्रद्धा को मारने के बाद बॉडी पार्ट्स फेंके थे। पुलिस ने एक दो जगहों से कुछ हड्डियां बरामद कर ली हैं। बाकी ठिकानों पर भी पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है।