क्रिकेटर हरभजन सिंह दुसरी बार पिता बने …..

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह एक बार फिर पिता बने हैं, आपको बता दें कि उनकी पत्नी गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है, हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से यह बात शेयर की है हरभजन सिंह और उनकी पत्नी दोनो को लोग खूब बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे।
भारतीय टीम के जांबाज़ बल्लेबाज शिखर धवन और कई क्रिकेटरों ने दूसरी बार पिता बनने की बधाई दी। वही दोनों का पहले से एक बेटी को है जिसकी नाम हिनाया है इनका जन्म 27 जुलाई 2016 को हुआ था। गीता और हरभजन सिंह घर में नन्हें मेहमान के आने से बेहद खुश है। क्रिकेटर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा ने पंजाब के जालंधर में 29 अक्टूबर 2015 को शादी थी।