छत्तीसगढ़ मौसम: इन जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी…. गरज चमक के साथ अकाशीय बिजली गिरने की संभावना ….. यहां हो सकती है बारिश….

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 12 से ज्यादा जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

अगले चार घंटे में प्रदेश के सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, पेण्ड्रा, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, कबीरधाम, बेमेतरा, कोण्डागांव, बस्तर तथा इससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से पश्चिमी विदर्भ तक 0.9 km ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण छग में दक्षिणी हवा का आगमन बना हुआ है।

कल दिनांक 15 अप्रैल 2022 को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

error: Content is protected !!