CG बारिश :आज बारिश की संभावना… प्रदेश में इस साल इतनी मिमी बारिश हो चुकी…. पढ़े पुरी खबर…। चमन बहार
रायपुर ।
प्रदेश में दिनांक 22 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उत्तर पंजाब तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 1192.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से अब तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2283.7 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 551.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।