CG हड़ताल खत्म : 12 दिन की हड़ताल आज खत्म… कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म….. मंत्री चौबे के मध्यस्थता के बीच हड़ताल खत्म…। चमन बहार

रायपुर ।
महंगाई भत्ते और सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ते के लिए पिछले 12 दिन से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। आज कृषि रविंद्र चौबे के साथ हुई मुलाकात के बाद कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म करने का फैसला किया। इससे पहले कोर कमेटी की एक बैठक हुई, बैठक में मुख्यमंत्री के अपील और आश्वासन पर चर्ची की गयी, जिसके बाद हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया गया। इससे पहले कल भी जिला संयोजक और प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक हुई थी।आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से मुख्यमंत्री लगातार कर्मचारियों से हड़ताल से वापस लौटने की अपील कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने अपील की थी कि जनता की परेशानियों को देखते हुए हड़ताल से वापस लौटें… आज भी रायगढ़ में कर्मचारियों से मुख्यमंत्री ने हड़ताल से वापस लौटने की अपील की थी।