CG-एग्जिट पोल : कका का सरकार रहेगा कायम!… वापसी करती नजर आ रही कांग्रेस, कांग्रेस में उत्साह… CM भूपेश ने कहा…। चमन बहार

CG-Exit Poll: Kaka’s government will continue!… Congress seems to be making a comeback, enthusiasm in Congress… CM Bhupesh said…

रायपुर। अलग-अलग चैनलों के साथ सर्वे संस्थाओं के एग्जिट पोल सामने आ चुके है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार वापसी करती नजर आ रही है। वही सामने आएं इन आँकड़ों के बाद मतदान के बाद मायूस कांग्रेस में उत्साह लौट आया है। वही भाजपा का मानना है कि वह एग्जिट पोल के आंकड़ों से भी आगे जाकर प्रदेश में सीटें हासिल करेगी। बहरहाल कांग्रेस के ट्विटर आईडी से लिखा गया है ‘भरोसा है बरकरार…

आ रही है फिर से कांग्रेस सरकार’छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, दो दिन रुकिए सबके आंकड़े एक समान हो जाएंगे। सीएम बघेल ने कहा, 57 सीटों से ज्यादा जीत रहे हैं। हमारी सरकार बन रही है। भाजपा का कोई ऑपरेशन नहीं चलेगा।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, भाजपा का बेस बढ़ा….

छत्तीसगढ़ के वाेटर्स कांग्रेस और भूपेश बघेल पर फिर से भरोसा दिखाते लग रहे हैं। भास्कर के पोल में यहां कांग्रेस को 45 से 55 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान है। हालांकि कांग्रेस 2018 जैसा एकतरफा प्रदर्शन दोहराती नहीं दिख रही, लेकिन इसे पूर्ण बहुमत मिल रहा है। 2018 में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटें जीतकर भाजपा को सिर्फ 15 सीटों पर समेट दिया था।

दोनों मुख्य पार्टियों के बागी, अमित जोगी की जनता कांग्रेस और निर्दलीय करीब 10 सीटें पा सकते हैं, लेकिन सरकार बनाने में इनकी कोई भूमिका नजर नहीं आती।

एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50, भाजपा 36-46 और अन्य को 1 से 5 सीटें दी हैं। राज्य में कुल 90 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 46 है।

आज तक- एक्‍सेस के सर्वे में छत्‍तीसगढ़ में 41 प्रतिशत वोट भाजपा के खाते में जाती नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी को 42 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। वहीं, अन्‍य के हिस्‍से में 17 प्रतिशत सीट जाती दिख रही है। सर्वे के अनुसार भाजपा को 36 से 46 सीट मिलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 40 से 50 सीट जाती दिख रही है। अन्‍य को एक से 5 सीट मिल सकती है

इंडिया टीवी के सर्वे में भाजपा को 30 से 40 और कांग्रेस को 46 से 56 सीट और अन्‍य को 3 से 5 सीट मिल सकती है।न्‍यूज 18 इंडिया के सर्वे में भाजपा को 41 कांग्रेस को 46 औार अन्‍य को 3 सीट मिलने का अनुमान है।

जी न्‍यूज के सर्वे में भी छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान बताया जा रहा है। जी न्‍यूज के सर्वे में भाजपा को 30 से 40 सीट मिलने का अनुमान बताया गया है। इसी तरह कांग्रेस को 46 से 56 और अन्‍य के खाते में 3 से 5 सीट जाने का अनुमान बताया गया है।एनडीटीवी के सर्वे में भाजपा को 29 से 39, कांग्रेस को 40 से 50 सीट और अन्‍य को 3 से 5 सीट का अनुमान बताया गया है।

इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 106-116, कांग्रेस को 111-121 और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। राज्य में 230 सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत है।

error: Content is protected !!