CM भूपेश बघेल ने कांशीगढ़ में माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर का दर्शन किया…मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की..। चमन बहार
सक्ती।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान सक्ती जिले के जैजैपुर विधानसभा के ग्राम कांशीगढ़ में स्थित माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने माँ चंद्रहासिनी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में आम का पौधा भी लगाया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात स्थल, कांशीगढ़ पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।