अयोध्या :अपनी ही पत्नी को किस करना पड़ा महंगा…. अयोध्या के राम की पैड़ी पर नहाते हुए पति ने पत्नी को किस किया तो आसपास के लोग आक्रोशित होकर पति को पिटा… आई चोट…. पुलिस अज्ञात लोगों की तलाश में… वीडियो वायरल… चमनबहार।
अयोध्या। अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान करते समय पति ने पत्नी को चूम लिया। यह देख वहां मौजूद कई लोगों ने आपत्ति जताई और कहा कि ऐसी हरकतें यहां नहीं चलेंगी।
लोग इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने पति को पहले नहर में घेरकर पकड़ा, फिर घसीटते हुए पानी से बाहर लाए और जमकर पिटाई कर दी। यह घटना मंगलवार की है। राम की पैड़ी पर मंगलवार को योग-डे पर योगाभ्यास हुआ। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
बताया जा रहा है कि मंत्री के जाने के दो घंटे बाद की यह घटना है। देर रात इससे जुड़े दो वीडियो भी सामने आ गए। इसमें नहाते समय पति अपनी पत्नी को किस करता दिख रहा है। दूसरे में उसकी पिटाई की जा रही है
पुलिस अब अज्ञात लोगों की तलाश में जुटी है की किस किस व्यक्ति ने किस करने वाले पति को पीटा है।