CG : भंवरपुर में उप तहसील का ऐलान….नगर पंचायत बनने से लेकर राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा, स्कूल-कालेज स्थापना… पढ़ें पूरी घोषणाएं….। चमन बहार

Announcement of sub tehsil in Bhanwarpur….from formation of Nagar Panchayat to branch of nationalized bank, establishment of school-college… read full announcements.

महासमुंद ।

ग्राम भंवरपुर, विधानसभा सरायपाली में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं ….

1. ग्राम पंचायत भंवरपुर को नगर पंचायत बनाया जायेगा।

2. भंवरपुर को उप तहसील बनाया जायेगा।

3. भंवरपुर में किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की प्रक्रिया चलवाई जायेगी।

4. पुलिस चौकी भंवरपुर का थाने में उन्नयन किया जायेगा।

5. भंवरपुर में कॉलेज की स्थापना की जायेगी।

6. भंवरपुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम विद्यालय खोला जायेगा।

7. भंवरपुर में ओपन जिम खोला जायेगा।

8. भंवरपुर से सरायपाली तक सड़क निर्माण को तेज गति से पूरा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा महासमुंद जिले के सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलौदा में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं ….

1. शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल घोषित किया जायेगा।

2. बलौदा कॉलेज परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण करवाया जायेगा।

3. भदरा तालाब का गहरीकरण करवाया जायेगा। 4. बलौदा में ग्रामीण हाट बाजार का उन्नयन किया जायेगा।

5. सुरंगी नदी पर एनीकेट निर्माण करवाया जायेगा।

6. सरायपाली में अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा।

7. सरायपाली नगर में हर घर में नल जल पहुंचाया जायेगा।

स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा पूजा ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में निःशुल्क उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल 400 और स्वामी आत्मानंद स्कूल खुलेंगे। रेखा लहरे ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्मी कंपोस्ट से समूह को एक लाख पांच हजार रुपए की आमदनी हुई है। रेखा ने मुख्यमंत्री के समक्ष मशरूम शेड एवं मुर्गी शेड और गोठांन में तार घेरे का कार्य करवाने की मांग रखी, इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए।

error: Content is protected !!