BIG NEWS : सरकारी कर्मचारियों की खुशखबरी… महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी….34 प्रतिशत हुई महंगाई भत्ता….. वित्त विभाग ने जारी आदेश….। चमन बहार

उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्णय लिया है। राज्य कर्मचारियों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए दिनांक 01 जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का निर्णय लिया गया है। सरकारी कर्मचारियों के लिए जबरदस्त खुशखबरी है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा कर दिया है। इस महीने आने वाली बढ़ कर सैलरी आएगी। कर्मचारियों को लंबे समय से डीए बढ़ोतरी का इंतजार था।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी इस समय 34% है। यानी अब राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के जितना महंगाई भत्ते का बेनिफिट मिलेगा। आपको बता दें कि इस ऐलान के तहत कर्मचारियों को 1 जनवरी 2022 से महंगाई भत्ते और महंगाई रहत का लाभ मिलेगा। उत्तरप्रदेश राज्य कर्मचारियों को के लिए योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी इस महीने के अंत तक बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है।

error: Content is protected !!