मौसम : छत्तीसगढ़ के इन जिलों मे गर्मी चरम पर… 11जिलों में लू का आरेंज अलर्ट जारी…. 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट…जाने 36गढ़ मे कब होगी बारिश…। चमन बहार

रायपुर 20 जून 2023।

छत्तीसगढ़ में मानसून लेट होता जा रहा है। इधर गर्मी अपने पूरे चरम पर है। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए लूट और हिट स्टोक का अर्लट जारी किया है। मौसम विभाग ने आरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव जिले के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा, और कांकेर जिले में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसी सप्ताह में छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश देखने को मिलेगा जिसके बाद प्रदेशवासियों को गर्मी से हल्की निजात मिल सकती है ‌‌।

error: Content is protected !!