CG: कल छत्तीसगढ़ के 25 हस्तियों को मिलेगा पद्म विभूषण और पद्मश्री….25 नामों का ऐलान…. पढ़ें…। चमन बहार

Tomorrow 25 celebrities of Chhattisgarh will get Padma Vibhushan and Padma Shri….25 names announced..

चमन बहार ।

पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया गया है. एक को पद्म विभूषण और 25 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान दिया गया. छत्तीसगढ़ के दो हस्तियों को भी पद्मश्री सम्मान से नवाजा जायेगा. अजय कुमार मंडावी और डोमर सिंह को पद्म सम्मान से नवाजा जायेगा. अजय कुमार को कलाकृतिय़ों का बेजोड नमूना तैयार करने के लिए पद्म सम्मान दिया जायेगा।

डोमर सिंह कंवर को नाचा कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान केलिए पद्म सम्मान दिया जायेगा. कला के ही क्षेत्र में अजय कुमार मंडावी को पद्म सम्मान दिया जायेगा. लकड़ी पर कला का शानदार नमूना उकेरने वाले अजय कांकेर के रहने वाले हैं. डोमर सिंह संवर ने सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है. उन्होंने कई बाल शादी को रोकवाने में मदद की है. कला के क्षेत्र में जाने माने नाम डोमर सिंह ने देश के अलग अलग हिस्सों में 5000 से ज्यादा प्रस्तुति दी है. पश्चिम बंगाल के डॉ. दिलीप महालनोबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया हैं उन्हें ओआरएस की खोज के लिए ये सम्मान दिया गया. रतन चंद्राकर को अंडमान के जारवा ट्राइब्स में मीजल्स के लिए बेहतर काम के लिए पद्मश्री दिया गया है. हीरा बाई लोबी को गुजरात में सिद्धि ट्राइब्स के बीच बच्चों की शिक्षा पर काम करने के लिए और जबलपुर के डॉ. मुनीश्वर चंदर डावर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. डॉ. मुनीश्वर 50 सालों से वंचित लोगों का बेहद सस्ते में इलाज कर रहे हैं।

देखें पूरी लिस्ट- पद्म विभूषण

1. डॉ दिलीप महलानाबीस

पद्मश्री ……

1. रतन चंद्राकर

2. हीरा बाई लोबी

3. मुनीश्वर चंद्र डावर

4. रामकुइवांगबे न्यूमे

5. वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल

6. शंकुरत्री चंद्रशेखर

7. वडिवेल गोपाल और मासी सदइयां

8. तुला राम उप्रेती

9. नेकराम शर्मा

10. जनम सिंह सोय

11. धनीराम तोतो

12. बी रामकृष्ण रेड्डी

13. अजय कुमार मंडावी

14. रानी मचैया

15. के सी रनरेमसंगी

16. राइजिंगबोर कुर्कलंग

17. मंगला कांति रॉय

18. मोआ सुबोंग

19. मुनिवेंकटप्पा

20. डोमार सिंह कुंवर

21. परशुराम कोमाजी खुने

22. गुलाम मुहम्मद जाज

23. भानुभाई चित्रा

24. परेश राठवा

25. कपिल देव प्रसाद

error: Content is protected !!